फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Protest against indecent remarks on Deputy CM, effigy of former CM burnt

Unnao News: डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, पूर्व सीएम का पुतला फूंका

Sun, 18 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 18 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protest against indecent remarks on Deputy CM, effigy of former CM burnt
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व उनके माता-पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में आक्रोश है। समर्थकों ने शहर के बड़ा चौराहा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अखिलेश अवस्थी ने समर्थकों के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया। नारेबाजी करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा चौराहे पर पुतला फूंका। अखिलेश अवस्थी ने कहा कि सपा ने गंदी राजनीति और कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन किया है। ब्रजेश पाठक की छवि साफ-सुथरी है, उन्होंने कभी पर व्यक्तिगत और अभद्र बयानबाजी नहीं की है। उपमुख्यमंत्री का अपमान भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए सपा मुखिया को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ के गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने भी विरोध प्रदर्शन किया। विघनेश पांडेय, वेंकेट मिश्रा, विजय त्रिपाठी, बउवा अवस्थी, मनीष अवस्थी, अमित तिवारी, गुडडू, देवेश शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, पवन सिंह, कमल गुप्ता, बबलू गुप्ता, पवन तनेजा, आशुतोष मिश्रा,अकील अहमद, नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed