{"_id":"6178527bc3de2b29113fd4f7","slug":"program-unnao-news-knp6605880125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया नाइटः रंगीलो मारो ढोलना..पर खूब नाचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया नाइटः रंगीलो मारो ढोलना..पर खूब नाचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जीजीईएस एजूकेशन ग्रुप व इंडियन इवेंट सल्यूशन की ओर से मगरवारा स्थित एक गेस्ट हाउस में केटू जीनॉक्स डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। यहां सिंगर अतुल पंडित व डीजे अभिषेक के गीतों पर लोग झूमे और जमकर डांडिया खेला।
जिले के साथ कानपुर से भी लोग डांडिया में शामिल हुए। सिंगर अतुल पंडित ने जैसे ही मंच पर माइक संभाला लोग डांडिया के गीतों पर थिरकने लगे। डीजे अभिषेक ने ‘रंगीलो मारो ढोलना’ के गीत पर जमकर डांस कराया। सेलेब्रिटी प्रीथा मल्होत्रा व कनक शर्मा ने स्टेज पर डांडिया गीतों पर डांस किया। आसमानी रंगबिरंगी आतिशबाजी ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। आयोजन में सहयोगियों की तरफ जे बेस्ट कपल, बेस्ट डांडिया ड्रेस, बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट गरबा क्वीन चुनकर उन्हें गिफ्ट दिए गए।
डांडिया में सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, विनय गुप्ता, डॉ. अभिनव कुमार, अंकित परिहार ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजक सलमान, मनीष सेंगर, अमित मिश्रा, रेनू मिश्रा, लक्ष्य निगम, जीतू दीक्षित व मीडिया प्रभारी प्रतीक टंडन ने सभी के प्रति आभार जताया।

डांडिया नाइट कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं व युवतियां। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन