{"_id":"5f4e94ab8ebc3e526f21f273","slug":"problem-unnao-news-knp5801576122","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर कटने से खेतों में भरा पानी, फसलें जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर कटने से खेतों में भरा पानी, फसलें जलमग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। अज्ञात लोगों द्वारा माइनर काट देने से कई गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं, एक गांव तक पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी नहर विभाग को दी लेकिन मंगलवार शाम तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
सफीपुर तहसील क्षेत्र के ब्रह्मणा माइनर से होते हुए शारदा नहर का पानी महदीखेड़ा रजबहा से नौबतपुर क्षेत्र में पहुंचता है। यहां से पानी कई रजबहों में जाता है। सोमवार रात अराजकतत्वों ने माइनर की पटरी काट दी। जिससे पानी आने से क्षेत्र के महदीखेड़ा, नौबतपुर व जटपुरवा आदि के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नौबतपुर गांव में पानी घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने एसडीएम सफीपुर को सुबह करीब 5 बजे उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर गांव में पानी घुसने की सूचना दी। उसके बाद पानी को रोका गया। किसानों ने कहा कि नहर से क्षेत्र के किसी भी किसान को फायदा नहीं मिला है। नहर विभाग ने किसानों के साथ खिलवाड़ किया है। नौबतपुर के ग्रामीणों ने बताया कि माइनर कटने से धान, मक्का आदि की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। सिंचाई विभाग को माइनर बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-