फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Private nursing homes should be commissioned with facilities

सुविधाओं के साथ चालू किए जाएं प्राईवेट नर्सिंगहोम

Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Private nursing homes should be commissioned with facilities
उन्नाव। 11 सदस्यीय टीम के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने सीएमओ को सुविधाओं के साथ प्राइवेट नर्सिंगहोम को भी चालू कराने के निर्देश दिए। सीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

कोई भी बाहर से आने वाला व्यक्ति सीधे अपने घर को न जाए। पहले क्वारंटीन किया जाए। उसके बाद ही जरूरी उपकरण देने के बाद ही घर भेजा जाए। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में कार्मिकों का वेतन समय से उन्हें उपलब्ध कराने और क्वारंटीन स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि सभी प्राइवेट नर्सिंगहोम में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराते हुए चालू कराएं। एनसीसी कैडेट्स, युवक मंगल दल, पूर्व सैनिक बल व अन्य संस्थाओं आदि को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रतिदिन कराया जाए। डीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की फ ीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। एसपी विक्रांतवीर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed