फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Preparing to run bulldozers on illegal occupations

भूमाफियाओं पर बुलडोजर चलवाने की कसरत में जुटा प्रशासन

Thu, 07 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparing to run bulldozers on illegal occupations
पाटन। तहसील प्रशासन क्षेत्र के भू माफिया की सूची बनाने में जुटा है। इसके बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र में सरकारी तथा गैरसरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों की भरमार है। लंबे समय से तहसील प्रशासन इन शिकायतों को नजरअंदाज करता चला आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 दिन का प्लान दिए जाने के बाद तहसील अमला अब पूरी तरह हरकत में है। तहसीलदार कार्यालय के सूत्रों की माने तो इस समय पूरे क्षेत्र कि उन फाइलों को खंगालने जाने का काम जोरों पर है, जिनमें सुरक्षित जमीनों व तालाबों पर कब्जे के वाद चल रहे हैं। इन लंबित वादों का अब तहसील के अधिकारी शासन द्वारा दिए गए समय के अंदर निस्तारित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। तहसील क्षेत्र में भू माफिया व अवैध कब्जेदारों की सूची बनाए जाने के साथ ही नोटिसें भी दी जाने लगी हैं। तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे से संबंधित लंबित चल रहे वाद की फाइलें निकलवाकर सूचीबद्ध किए जाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में भी बुलडोजर चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed