{"_id":"68612985e5f2c2c45e0c92a4","slug":"preparations-complete-dastak-and-sanchari-campaign-will-start-from-tomorrow-unnao-news-c-12-1-knp1080-1168367-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तैयारी पूरी, कल से शुरू होगा दस्तक और संचारी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तैयारी पूरी, कल से शुरू होगा दस्तक और संचारी अभियान
Sun, 29 Jun 2025 05:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 29 Jun 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में 11 विभागों के सहयोग से एक जुलाई से संचारी रोग अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें लोगों को मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा।शनिवार देर शाम सीडीओ कृति राज ने वर्चुअल बैठक कर अभियान का मास्टर प्लान देखा और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। यह 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत मच्छरों से होनी वाली बीमारी व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए जरूरी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इनमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार, परजीवियों से फैलने वाली बीमारियां (वेक्टर जनित रोग), क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार रोग सहित अन्य रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी देंगी। इन बीमारियों के लक्षण वाले रोगियों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। अभियान के दौरान एएनएम और आशा, बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस पैकेट और जिंक की गोली भी देंगी।
--
इन विभागाें का रहेगा सहयोग
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, चिकित्सा एवं शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना और उद्यान, पंचायतीराज/ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार और शिक्षा विभाग।