फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Preparation to handover badminton hall building by 14th

Unnao News: 14 तक बैडमिंटन हॉल का भवन हैंडओवर करने की तैयारी

Sat, 02 Aug 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 02 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation to handover badminton hall building by 14th
निर्माणाधीन बैडमिंटन हॉल।  - फोटो : निर्माणाधीन बैडमिंटन हॉल।
उन्नाव। राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन हॉल के निर्माण में तेजी आई है। जल्द ही निर्माण पूरा होने के बाद भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए इस बार उन्नाव को चुना गया है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में प्रतियोगिता प्रस्तावित है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसलिए एसोसिएशन काफी तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

25 साल बाद जिले को राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर है, लेकिन अगर काम पूरा न हो पाया तो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी उन्नाव के हाथ से निकल जाएगी। हालांकि जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि बैडमिंटन हॉल का निर्माण अंतिम चरण में है। रंग- रोगन और लाइट लगाने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने 14 अगस्त तक भवन हैंडओवर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed