फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Preparation is big, now the time of public decision

रिकार्ड करें मतदान, बढ़ेगा जिले का मान

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparation is big, now the time of public decision
उन्नाव। चुनावी महासमर की फाइनल परीक्षा बुधवार को होगी। विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पूरा जोर लगाने के बाद अब बारी जनता की है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों पर रवाना हो गईं। फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

जिले में चौथे चरण में आज वोट डाले जाएंगे। 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिकार्ड मतदान कराने की है। इसके लिए प्रयास भी खूब किए गए हैं। अब जिम्मेदारी जनता की है। अगर वह चाह ले तो जिला वोटिंग में टॉप कर सकता है। डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बिना किसी डर के मतदान करें। वोट का महत्व पहचानें। हर बूथ पर रिकार्ड वोटिंग हो। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

22 लाख मतदाता, 57 प्रत्याशी
जिले में कुल वोटर 22,85870 है। इनमें पुरुष मतदाता 12,40612 और महिला वोटर 10,45145 है। चुनाव में 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी पुरवा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र मतदाता पुरुष महिला कुल
बांगरमऊ 193883 163102 357017
सफीपुर 190393 155487 345886
मोहान 185358 157316 342702
उन्नाव 222136 186889 409053
भगवंतनगर 224443 191649 416097
पुरवा 224399 190702 415115
कुल मतदान केंद्र - 1682
कुल बूथ-2656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed