फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pradhan friend injured in firing

ग्राम प्रधान के सहयोगी को स्कार्पियो सवार लोगों ने मारी गोली, गंभीर

Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
pradhan friend injured in firing
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ग्राम प्रधान के सहयोगी को स्कार्पियो सवारों ने गोली मार दी। दाहिने हाथ व कंधे में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के परेंदा निवासी ग्राम प्रधान अनुज कुमार सविता के सहयोगी विशाल विमल (25) रविवार को साथी अभिमन्यु के साथ कार से उन्नाव शहर गए थे। गणेश महोत्सव के आयोजन के लिए बैनर लेकर देर शाम घर जा रहे थे। हाईवे पर दही थानाक्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास विशाल ने कार रोकी और सड़क किनारे लघुशंका करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो आई। उसमें बैठे छह लोगों ने विशाल से गाली गलौज शुरू कर दी। अभिमन्यु ने बताया कि स्कार्पियो सवार पूर्व में दर्ज किसी एफआईआर को वापस लेने की बात कह रहे थे। विशाल ने गाली देने का विरोध किया तो मारपीट कर तमंचे से गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर कर दिया गया। एएसपी शशि शेखर सिंह और सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घपले की शिकायत भी हो सकती वजह
चर्चा है कि विशाल विमल ने कुछ दिन पहले पूर्व प्रधान के माध्यम से गांव में शौचालय बनने के लिए भेजे गए रुपयों के गबन की शिकायत की थी। 48 शौचालय बिना बनाए ही पैसे निकालने की बात सामने आई थी। इस मामले में रिकवरी के भी आदेश हुए थे। इसे भी घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed