{"_id":"69b71f06b77169ccebefd30377563b18","slug":"pradhan-ddc-and-bdc-honors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों, डीडीसी व बीडीसी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों, डीडीसी व बीडीसी का सम्मान
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ रोड स्थित मैरिज हाल में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। समारोह में शामिल जनप्रतिनिधियों को सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि चुनाव जीतने वालों को मतदाताओं ने जिस विश्वास के साथ वोट दिया है, वह इसका ख्याल रखें कि उनका विश्वास न टूटने पाए। उन्होंने हारे हुए प्रत्याशियों से कहा कि चुनावों में हार और जीत तो चलती रहती है। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। वह समाजसेवा करें और पांच साल बाद अपनी किस्मत आजमाएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजक विधायक बदलू खां ने कहा कि प्रधान गांव का मुखिया है। उसका कर्तव्य गांव का विकास करना है। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि गांव के विकास के लिए जो भी जरूरत होगी, वह सहयोग करेंगे। उन्होंने अपनी विधायक निधि और सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
समारोह को सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी, जिला सचिव शरीफ खां, ब्लाक प्रमुख दावेदार राशिद खां, कैलाश निषाद व विवेक सिंह ने संबोधित किया।
सपा जिला अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति रावत व जिला पंचायत सदस्यों रामखेलावन, पुष्पेंद्र यादव, रावेंद्र सिंह व बबलू यादव आदि का अभिनंदन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश कुमार, हरीश व नागेंद्र सिंह के अलावा ब्लाक गंजमुरादाबाद बांगरमऊ व फतेहपुर चौरासी के प्रधानों व क्षेत्र समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संचालन संदीप बाजपेई ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, पूर्व प्रधान जुबैर अहमद, जंगबहादुर कुशवाहा, राम किशोर पाल, साहिल सैय्यद व तंजीम अहमद, जयपाल यादव आदि मौजूद रहे।
एक महिला प्रधान ही पहुंची सम्मान लेने- बांगरमऊ (उन्नाव)। इस बार पंचायत चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या अधिक होने के बावजूद केवल ग्राम पंचायत सिरधरपुर एहतमाली की महिला प्रधान मुलाही सम्मान समारोह में शामिल हुई। अन्य महिला जनप्रतिनिधियों के पतियों अथवा परिवार वालों ने ही सम्मान ग्रहण किया।
--