फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pradhan by election, Uma and Ram kishore won

Unnao News: ृरईपुर में उमा, रानीपुर ग्रंट में रामकिशोर के सिर बंधा जीत का सेहरा

Sun, 05 Mar 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan by election, Uma and Ram kishore  won
गंजमुरादाबाद/अचलगंज। जिले में रिक्त प्रधान की चार सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में गंजमुरादाबाद की हरईपुर में उमा, रानीपुर ग्रंट में रामकिशोर ने जीत दर्ज की। सिकंदरपुर कर्ण की मनोहरपुर में शिवकली और सुमेरपुर के नारायणदासखेड़ा में सिद्धनाथ प्रधान चुने गए। रिटर्निंग आफीसर ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से ब्लॉक कार्यालयों में ही मतगणना हुई। गंजमुरादाबाद की हरईपुर सीट की प्रत्याशी उमा देवी ने प्रतिद्वंद्वी छत्रपाल को 1487 मतों से करारी शिकस्त दी। उमा को 1601 और छत्रपाल को मात्र 114 वोट ही मिले। इसी विकासखंड की रानीपुर ग्रंट सीट पर जीत का सेहरा रामकिशोर के सिर बंधा। उन्होंने कड़ेे मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी विलासा को 15 मतों से पराजित किया। रामकिशोर को 546 और विलासा को 531 मत मिले।
विज्ञापन

उधर, सुमेरपुर की नारायणदासखेड़ा सीट पर प्रत्याशी सिद्धनाथ ने प्रतिद्वंद्वी शिवबोधन को 59 वोटों से हरा दिया। सिद्धनाथ ने 465 और शिवबोधन ने 406 मत हासिल किए। सिकंदरपुर कर्ण की मनोहरपुर सीट पर शिवकली को प्रधान चुना गया। शिवकली को 636 और मिथलेश को 433 वोट मिले। उन्होंने 203 मतों से जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर जीत का जश्र मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद की ग्राम पंचायत हरईपुर की ग्राम प्रधान रहीं शांति देवी की 9 अक्तूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में शांति देवी की पुत्रवधू उमा ने पर्चा भरा था। उमा को जनता की पूरी सहानुभूति मिली। इसी कारण उन्हें रिकार्ड 1601 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी छत्रपाल को मात्र 114 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। उनकी जमानत जब्त हो गई। दूसरी तरफ रानीपुर ग्रंट में मृतक ग्राम प्रधान मंशाराम की पत्नी विलासा मैदान में थी। यहां के वोटरों ने रामकिशोर पर भरोसा जताया। इसी कारण कांटे के मुकाबले में रामकिशोर 15 मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। हालांकि यहां पर विलासा की अपील पर दोबारा मतगणना भी कराई गई। इसके बाद भी जीत रामकिशोर को ही हासिल हुई।
गंजमुरादाबाद। हरईपुर में जीत के आंकड़े में बहू ने सास का भी रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 2021 में हुए प्रधानी के चुनाव में शांति देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कैलाश को 1200 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। अब हुए उपचुनाव में शांति देवी की बहू उमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी छत्रपाल को 1487 मतों से जीत हासिल कर अपनी सास का भी रिकार्ड तोड़ दिया है।

अचलगंज। मनोहरपुर में जनता की सहानुभूति मृतक प्रधान प्रेमा देवी की बहू मिथलेश को नहीं मिली। जीत का सेहरा शिवकली के सिर बंधा। शिवकली को 636 और मिथलेश को 433 वोट मिले। मनोहरपुर में 1104 मत पड़े थे। 35 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed