फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Practice for fastag on toll plaza, jammed

टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए अभ्यास, लगा जाम

Wed, 20 Nov 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Practice for fastag on toll plaza, jammed
नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगे जाम में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। टोल प्लाजा पर एक दिसंबर से शुरू होने जा रही फास्टैग व्यवस्था के तहत मंगलवार को अभ्यास किया गया। इस दौरान टोल बैरियर पर लंबा जाम लग गया। जाम में कई वीआईपी व एंबुलेंस भी कई घंटे तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) कार्यक्रम के तहत 1 दिसंबर से टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग के जरिए लेने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था में टोल प्लाजा पर वाहन के पहुंचते ही चिप से भुगतान के जरिए खाते से पैसा कट जाएगा और गाड़ी आगे बढ़ जाएगी। मंगलवार को लोगों को जागरूक करने व फास्टैग की जानकारी देने के लिए एनएचएआई की तरफ से साइड इंजीनियर समीर बाजपेई के नेतृत्व में एक टीम टोल प्लाजा पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने तीन लेन बंद कराने के साथ टोल से निकल रहे वाहन चालकों को फास्टैग की जानकारी दी। इस दौरान जिन वाहनों में पहले से फास्टैग लगा था उनका नई व्यवस्था के तहत भुगतान कराया गया। सिर्फ तीन लेन चालू रखने से टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। जाम में कई वीआईपी समेत एंबुलेंस भी फंसी रही। इस पर वाहन सवारों की टोल कर्मियो से नोकझोंक भी हुई। एक अधिवक्ता की भी साइड इंजीनियर से बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed