फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Practice circles, triangles and quadrilaterals for good marks.

Unnao News: अच्छे अंक के लिए वृत्त, त्रिभुज और चतुर्भुज का करें अभ्यास

Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Practice circles, triangles and quadrilaterals for good marks.
उन्नाव। गणित विषय में अच्छे अंक लाने के लिए कमजोर प्रश्नों पर ज्यादा फोकस कर बेहतर तैयारी करें। इसके लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। इस विषय के समीकरण के साथ त्रिभुज, चतुर्भुज और वृत्त की सही तैयारी अच्छे अंक दिला सकती है।
विज्ञापन

गणित विषय के प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह कहते हैं कि बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों को अच्छे से अध्ययन करें। हर दिन नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा पढ़ते रहें। जटिल अवधारणाओं को चार्ट और डायग्राम के माध्यम से समझें। मित्रों के साथ समूह अध्ययन करें, इससे भी सफलता मिलती है। तैयारी के साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी है। परीक्षा में छोटी-छोटी गलतियों से बचे कमजोर हिस्से का अध्ययन करके तैयार करें, अभी 20 दिन समय है।
विज्ञापन

-----------------------
यह है महत्वपूर्ण
प्रवक्ता विजय प्रताप के मुताबिक, हाईस्कूल के छात्रों के लिए समीकरण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त और त्रिमितीय ज्यामिति उनके क्षेत्रफल परिमाप ,त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय फलन और त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं निश्चित कोणों के त्रिकोणमिति मान, सांख्यिकीय विश्लेषण, प्राइकता के सिद्धांत और संभाव्यता के अनुप्रयोग महत्वपूर्ण हैं। इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए सीमा, अवकलन, अवकलज और उनके अनुप्रयोग, सांख्यिकीय विश्लेषण, संभाव्यता के सिद्धांत और संभाव्यता के अनुप्रयोग, समूह सिद्धांत, रिंग सिद्धांत, वेक्टर ज्यामिति, मैट्रिक्स ज्यामिति और त्रिमितीय ज्यामिति भी अच्छे से तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed