{"_id":"6320cc4318fc2a0a57324327","slug":"power-corporation-chairman-suspended-technician-unnao-news-knp7179773106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने टेक्नीशियन को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने टेक्नीशियन को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज ने बांगरमऊ उपकेंद्र में आयोजित विद्युत समाधान सप्ताह शिविर में पहुंचकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने विभागीय कार्यो में शिथिलता पर टेक्नीशियन अरुण कुमार को निलंबित कर दिया।
उपकेंद्र परिसर में 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अचानक कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। इस दौरान 33 शिकायतें दर्ज की गई।
इनमें 20 शिकायतें गलत बिल आने से संबंधित थीं। इसके अलावा खराब मीटर और नए बिजली कनेक्शन से संबंधित 13 शिकायतें आई।
चेयरमैन ने इन सभी को तत्काल निस्तारित करने के लिए अधिशासी अभियंता जयप्रकाश को निर्देश दिया। यहां किसानों को ट्यूबवेल लगाने के लिए मिलने वाली 68,000 रुपये की छूट देने में लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर उपकेंद्र के टेक्नीशियन अरुण कुमार को निलंबित कर दिया।