{"_id":"69e92014251fee522e084bfd","slug":"pornographic-videos-were-posted-on-the-womans-mobile-unnao-news-c-221-1-uno1001-149107-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो डाले
विज्ञापन
अज्ञात युवक का नंबर होने से पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। किसी अनजान व्यक्ति ने महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो शेयर कर उसे बदनाम करने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की है।
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात युवक लगातार अश्लील वीडियो डालकर धमकी दे रहा है कि अभी तो शुरुआत की है, उसकी लड़कियों सहित पूरे परिवार को बदनाम कर सड़क पर ला देगा। पीड़िता ने बताया उसकी दो बेटियों में एक विवाहित और दूसरी अविवाहित है। विवाहित बेटी का भी वह वीडियो डालता है थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर पर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।