फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pori theft of thousands of peasant household in the village

पोरई गांव में किसान के घर से हजारों की चोरी

Tue, 12 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 12 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pori theft of thousands of peasant household in the village

बिहार थानाक्षेत्र के पोरई गांव में किसान के घर से चोरों ने 15 हजार नगदी, जेवर समेत हजारों का माल पार कर दिया। ग्राम पोरई में ब्रह्मदीन कुरील के घर में रविवार रात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। यहां रखे बक्सों का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी सहित 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने सामान से भरे बक्सों को घर से दूर खेतों में डाल दिया। सोमवार सुबह जब परिवारीजनों की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों में जाकर देखा तो घर में वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना ब्रह्मदीन ने थाना बिहार पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने घटनास्थल पर पुलिस को भेजकर तहकीकात कराई। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed