फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

बसपा ने छह सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले की छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जारी की गई सूची में दो सीटों पर ठाकुर, एक पर ब्राह्मण व एक में पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी उतारा है। शेष दो सीटें सुरक्षित श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

बांगरमऊ। बसपा ने पूर्व मंत्री स्व. रामशंकर पाल के पुत्र रामकिशोर पाल को प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्लागंज के मूल निवासी रामकिशोर पाल के पिता रामशंकर वर्ष 1996 में पहली बार बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। तब मायावती मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था। इसके बाद 2002 में भी जीत दर्ज करके पुन: मंत्री बने थे। 30 सितंबर 2014 को पिता की मृत्यु के बाद रामकिशोर पाल राजनीति में उतरे। वह वर्तमान में बसपा में जोनल कोऑर्डिनेटर हैं।
विज्ञापन

सफीपुर। इस सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी बनाए गए राजेंद्र गौतम मूलरूप से सदर तहसील के अकबरपुर दबौली गांव के निवासी हैं। पिता किसान थे। राजेंद्र ने 2007 में बसपा बूथ अध्यक्ष से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। 2009 में सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2014 में विधानसभा क्षेत्र सचिव बनाया गया। 2019 को लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। अब बसपा ने विधानसभा चुनाव में सफीपुर से पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनगंज। मोहान विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र के रामपुर अढौली गांव में ननिहाल में रहने वाले विनय चौधरी को बसपा प्रत्याशी बनाया गया है। सितंबर 2021 में हसनगंज के एक गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान बसपा में शामिल हुए थे। टिकट न मिलने पर 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ा। इस बार बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है।
उन्नाव। बसपा ने सदर विधानसभा सीट से माखी निवासी देवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। देवेंद्र के भाई धर्मेंद्र सिंह इस समय मियागंज ब्लाक प्रमुख हैं। देवेंद्र जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा का यह पहला चुनाव है। पिता शिशुपाल सिंह माखी के ग्राम प्रधान हैं।
अचलगंज। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर से बसपा ने प्रेम सिंह चंदेल को प्रत्याशी बनाया है। प्रेम सिंह चंदेल वर्तमान में सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक प्रमुख हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के मगरवारा निवासी प्रेम सिंह चंदेल 2005 में भी ब्लाक प्रमुख रहे थे। तब उन्होंने लगातार चार बार प्रमुख रहे शिवाकांत शुक्ल को हराया था। इस बार हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद ही बसपा की सदस्यता ली थी।

असोहा। ब्लाक के कांथा गांव के मूल निवासी विनोद त्रिपाठी को बसपा ने पुरवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। उर्वरक कारोबारी विनोद त्रिपाठी के चाचा पं. प्रेमशंकर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। विनोद त्रिपाठी सपा में जिला कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2010 में असोहा तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। विनोद के सगे भाई विनय त्रिपाठी भी कांग्रेस से पुरवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed