फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

मोहान में कभी नहीं चली साइकिल

Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
political
विधानसभा का नक्शा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रदेश में कई बार हुकूमत कर चुकी समाजवादी पार्टी को मशहूर शायर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी के मोहान (पूर्व में हसनगंज) के मतदाताओं ने अब तक तवज्जो नहीं दी। आजादी के बाद से अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में सपा का खाता नहीं खुल पाया है। सपा के लिए यह सीट सपना ही बनी है। बड़ी बात यह है कि यहां के वोटरों ने कम्युनिस्ट पार्टी को सिर आंखों पर बैठाया। पांच बार पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजा।
विज्ञापन

वर्ष 1951 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1957 व 1962 में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जीते। 1967 में जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया। 1969 व 1974 में फिर कम्युनिस्ट पार्टी को जीत मिली। 1977 में जनता ने जनता पार्टी को मौका दिया। 1980 में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी को जिताया। वर्ष 1985 में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। इसके बाद इन पार्टियों का रुतबा कम हुआ और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो बार 1989 और 1991 में यहां का प्रतिनिधित्व किया। 1993 में जनता ने पहली बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाई। 1996 के चुनाव में भाजपा ने फिर से पलटी मारी और लगातार दो बार 1996 और 2002 में पार्टी के विधायक जीते। 2007 में जनता ने बसपा को मौका दिया। 2012 में भी बसपा के ही विधायक निर्वाचित हुए। अब तक हो चुके चुनावों में यहां पर सपा को एक बार भी सफलता नहीं मिली। 2012 में सपा लहर (पांच सीटों पर साइकिल दौड़ी थी) में भी यहां से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग का मतदाता जिसके साथ जुड़ा जीत उसी की हुई।
विज्ञापन

अब तक के विधायक
वर्ष सदस्य पार्टी
1951 जटाशंकर इंडियन नेशनल कांग्रेस
1957 सजीवन लाल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
1962 भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
1967 एस राम इंडियन नेशनल कांग्रेस
1969 सजीवन लाल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
1974 भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
1977 चंद्रपाल जनता पार्टी
1980 भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया
1985 बद्री प्रसाद इंडियन नेशनल कांग्रेस
1989 मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
1991 मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
1993 रामखेलावन बहुजन समाज पार्टी
1996 मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
2002 मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
2007 राधेलाल बहुजन समाज पार्टी
2012 राधेलाल बहुजन समाज पार्टी
2017 ब्रजेश रावत भारतीय जनता पार्टी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed