{"_id":"61abb52c9a7a1443c860a085","slug":"political-unnao-news-knp6677281199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी ने कहा था...तो और कारसेवक मारतेः साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी ने कहा था...तो और कारसेवक मारतेः साक्षी
विज्ञापन
निषादराज प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजन करते सांसद साक्षी महाराज। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के बसधना गांव में निषादराज प्रतिमा स्थापना को लेकर आयोजित संकल्प सभा में सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया। कहा कि अयोध्या में कारसेवा के दौरान मरे कारसेवकों की मौत पर नेता जी ने कहा था कि और कारसेवक मारने पड़ते तो मारते।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में कारसेवा के दौरान जब गोली चलवाई गई थी तो कोठारी बंधु की लाशें हमने ही सरयू नदी से निकाली थी। कई घंटे तक लाशों पर मक्खियां भगाते रहे थे। जब हम सरयू से लाशें निकाल रहे थे तब नेताजी कह रहे थे कि और कारसेवक मारने पड़ते तो मारते। भाजपा हमेशा निषादों के हित की बात करती है। उन्होंने जानकी कुंड आश्रम में निषादराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। परियर गंगातट पर पहुंचकर गंगा आरती की। इस दौरान विधायक पंकज गुप्ता जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, अमित त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रामशंकर यादव, राम प्रकाश मौजूद रहे।
परियर में ही सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी पर भी निशाना साधा। कहा कि ओवैसी के परदादे के परदादे स्वयं सीताराम दास थे। वह स्वयं हिंदू की औलाद हैं। हिंदुस्तान में जितना भी मुसलमान है वह हिंदू से मुस्लिम बना है। एक भी मुसलमान अरब से नहीं आया। राकेश टिकैत की हवा निकल चुकी है। टिकैत की जगह अब लोग उनको डकैत कहने लगे हैं। सांसद ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा के लिए बहुत अच्छा है। टीईटी पेपर लीक मामले में सामने आ रहे एक विधायक के भाई के नाम पर सांसद ने कहा कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मथुरा मंदिर के नवनिर्माण व जीर्णोद्धार को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिए गए बयान का सांसद साक्षी महाराज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा। दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा के मंदिर के नवनिर्माण व जीर्णोद्धार की जो बात कही है उसका वह स्वागत करेंगे। अयोध्या व काशी में निर्माण तो हो रहा है, अकेला मथुरा ही रह गया है। मथुरा में भी हिंदू व मुस्लिम भाई आपस में बैठकर हल निकाल लेंगे। इसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण होगा।