{"_id":"618c031842afb85cd6382491","slug":"political-unnao-news-knp663187487","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्लाक में जन संवाद कार्यक्रम में शिकायतीपत्र देखते विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। सुमेरपुर ब्लाक में विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आई शिकायतों के निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क को लेकर सराहनीय विकास किया है। इसका लाभ जनता को मिला है। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में भी सौ बेड का अस्पताल, राजकीय इंटर कालेज, बक्सर घाट का निर्माण, मंडी समिति जैसे अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। चुनावी शंखनाद होने वाला है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी प्रत्याशिता को लेकर दावा कर रहे हैं। लोगों के मन में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर चर्चा सबसे अधिक है कि कौन चुनाव लड़ेगा। इस बारे में पार्टी के निर्णय का ही स्वागत किया जाएगा। मंडल कार्यकर्ताओं ने विधान सभा अध्यक्ष का पुष्प व बुकें भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी, ओएसडी पंकज मिश्रा, भाजपा नेता अरुण दीक्षित, संजय शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रिंशू सिंह, रिंकू शुक्ला, सुधीर शर्मा, एसडीएम अजीत जयसवाल, सीओ धीरेंद्र सिंह व बीडीओ गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।