फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम फिर घोषित

Wed, 03 Nov 2021 08:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी के तीन सदस्यों ने फाइनल मतदाता सूची जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आठ नवंबर को सभी पदों पर नामांकन होंगे।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य जयराम सिंह, प्रकाश कुमार निगम व विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि फाइनल सूची में 1214 अधिवक्ता सीओपी नंबर के शामिल हैं। 164 अधिवक्ताओं की सूची बिना सीओपी नंबर की है। सीओपी नंबर वाले मतदाताओं को अपने साथ कार्ड लाना अनिवार्य है। जिनका सीओपी नंबर नहीं है उनका वेरीफिकेशन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट से होने के बाद उपचुनाव अधिकारी निर्णय लेकर मतदान की अनुमति देंगे। बिना वेरीफिकेशन व बिना सीओपी कार्ड के किसी को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र शुक्ला के त्यागपत्र भेजने के बाद वरिष्ठता के क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि मोहन अग्निहोत्री का नाम बढ़ाया गया है। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने सर्व सम्मति से उन्हें सदस्य बनाया है। चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेई को कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम सूची हस्ताक्षर के लिए भेजी, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। सर्व सम्मति से सूची जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

घोषित चुनाव कार्यक्रम में प्रत्याशियों के सभी पदों पर नामांकन 8 नवंबर को सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी नौ नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। अंतिम वैध प्रत्याशियों की नामावली का प्रकाशन 10 नवंबर को होगा। मतदान दिवस 15 नवंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। सभी पदों पर मतगणना 16 नवंबर को सुबह नौ बजे होगी और अंतिम परिणाम तक चलेगी। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा व प्रमाणपत्रों का वितरण 17 नवंबर को दोपहर एक बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 5500 रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 2500, उपाध्यक्ष 2000, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 1500, महामंत्री को 4000, कोषाध्यक्ष को 2500, संयु्क्त मंत्री प्रशासन, पुस्तकालय को 1250, संयुक्त मंत्री प्रकाशन को 1400 वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी को 1000 व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी को 750 रुपये शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed