फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला

Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
मोरावा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार विधायक व अनिल सिंह - फोटो : UNNAO
मौरावां। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तारीख से 48 घंटे पहले अचानक कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। नया प्रस्तावित स्थल पुराने स्थान से तीन से चार किमी दूर है। जिला प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद नये स्थल पर हेलीपैड व जनसभा स्थल बनाने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 सितंबर को पुरवा तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभी तक कस्बे के रामलीला मैदान में जनसभा की तैयारी की जा रही थीं। हेलीपैड भी बनवाया जा रहा था। मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम पर तैयारियों का जायजा लेने डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अविनाश पांडेय व सीडीओ दिव्यांशु पटेल पहुंचे। इसी बीच विधायक अनिल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर सौ शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय परिसर में मंच व लोगों के बैठने को ईंटे बिछाई जा रही थी। इसी बीच विधायक ने सभा स्थल छोटा होने की बात डीएम से कही। कहा कि इस परिसर में सात हजार से अधिक लोग नहीं आ सकते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण भीड़ काफी ज्यादा आ सकती है। विधायक ने यहां से चार किमी दूर हिलौली ब्लाक के सगौली में 10 बीघे का भूखंड होने की जानकारी दी। इस पर अधिकारी सगौली पहुंच गए। यहां सभी ने हेलीपैड व मंच के लिए स्थान चयनित किया। फिर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार से सगौली में हेलीपैड व सभा स्थल का निर्माण कराने के लिए कहा। डीएम के आदेश के तुरंत बाद सगौली स्थित खेतों में हेलीपैड व लखनऊ से मंच बनाने के लिए टेंट का सामान पहुंचना शुरू हो गया। ठेकेदार बड़े पोल लगाकर हैंगर के सहारे वाटरप्रूफ पंडाल लगाने की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

पूर्व में प्रस्तावित स्थल रामलीला मैदान में एक हेलीपैड व सीएम की फ्लीट के लिए खड़ंजा और 100 मीटर की एक इंटरलॉकिंग बिछाई जा चुकी थी। इसमें लोक निर्माण विभाग ने 10 लाख से अधिक का खर्च कर दिया था लेकिन कार्यक्रम स्थल बदलते ही लाखों रुपये पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed