फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

मौर्य के स्वागत में संवरा शहर, मुरझाए फूल

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
political
सोमवार रात हरदोई ओवरब्रिज की रेलिंग को पेंट करते कारीगर। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियों के बीच अंतिम चरण में अचानक कार्यक्रम स्थगित हो गया। सोमवार रात जनरेटर की रोशनी में पुल का रंगरोगन किया गया। लोगों का कहना है कि इसी बहाने सही आधे शहर का रंग-रोगन हो गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार दौरे की अगली तारीख जल्द घोषित होने की उम्मीद है। लखनऊ और आगरा से आए टेंट व डेकोरेटर मायूस हैं। पचास हजार रुपये के फूल व अन्य सजावट का सामान खराब हो गया। जल्द कार्यक्रम तय होने की उम्मीद पर डेकोरेटर ने अभी हाल के भीतर का सेटअप नहीं हटाया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मंगलवार को जिले में आना था। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी दिन-रात कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। उप मुख्यमंत्री को पीडबल्यूडी के 7.90 करोड़ के नौ मार्गों का लोकार्पण और 363.26 करोड़ के 110 मार्गों का शिलान्यास करना था। राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। सोमवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का निधन हो जाने से उप मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित हो गया। पीडब्ल्यूडी के एसई मन्नीलाल ने बताया कि जल्द ही अगली तारीख तय होने की उम्मीद है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed