{"_id":"6128fbc08ebc3e79c43fa58c","slug":"political-unnao-news-knp6485331110","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को दीं फटी साड़ियां, बोले एक बंडल खराब निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को दीं फटी साड़ियां, बोले एक बंडल खराब निकला
Fri, 27 Aug 2021 08:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
महिला को दूसरी साड़ी देते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को फटी साड़ियां दी गईं। शुक्रवार को काफी महिलाएं फटी साड़ियां लेकर आवास पर पहुंचीं और नाराजगी जताते हुए हो-हल्ला किया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें फटी साड़ियां देकर अपमानित किया गया है। विधायक ने महिलाओं को दूसरी साड़ियां देकर शांत कराते हुए घर भेजा।
गुरुवार को निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भी शामिल हुई थीं। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओं को साड़ियां व मिठाई बांटी थीं। शुक्रवार को काफी संख्या में महिलाएं विधायक के आवास पर पहुंचीं।
उन्होंने विधायक को बताया कि उन्हें भेंट की गईं साड़ियां फटी हैं। इस तरह से कार्यक्रम में बुलाकर फटी साड़ियां देकर अपमानित करना ठीक नहीं। विधायक ने सभी को शांत कराया और साड़ियों की खरीद करने वालों से बात की। पाया गया कि वितरण के लिए साड़ियों के बंडल खरीदे गए थे। इनमें से 200 साड़ियों का एक बंड़ल खराब निकल गया। विधायक ने दूसरी साड़ियां देकर महिलाओं को शांत कराया। विधायक ने बताया कि खराब साड़ी बदल दी गई हैं। जिन माता व बहनों को खराब साड़ियां पहुंच गईं हैं उन्हें बदलकर देंगे।