{"_id":"6127903a8ebc3e79d53b2e6a","slug":"political-unnao-news-knp648264250","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, योगी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मानः नीलिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, योगी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मानः नीलिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर विधायक के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि अन्य सरकारें केवल कहती थी कि वह महिलाओं के हितों के लिए काम करेंगी। महिलाओं पर सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा ने दिखाया है। सरकार ने मातृ शक्ति के लिए योजनाएं बनाई और धरातल पर उसका लाभ दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने संस्थागत प्रसव व शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी काम किया। आज महिलाएं सीमा पर चौकसी कर रही हैं और हवाई जहाज उड़ा रही हैं। जब कोरोना के सामने पूरी दुनिया नतमस्तक थी, तब उसे मात देने के लिए मोदी, योगी की रणनीति को मातृशक्ति ने ही धरातल पर उतारा। कोरोना रोगियों की पहचान करने, उन तक इलाज पहुंचाने और उनके संपर्क में आए लोगों का ब्योरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं ने किया।
कार्यक्रम को सदर विधायक पंकज गुप्ता, स्नातक विधायक अरुण पाठक, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, संजीव त्रिवेदी, सोनी अशोक शुक्ला, निशा अग्निहोत्री, किरन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सदर विधायक ने सबसे पहले राज्यमंत्री नीलिमा कटियार से राखी बंधवाई। इसके बाद कार्यक्रम में आईं महिलाओं से राखी बंधवाकर साड़ी तथा मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आशा, एनआरएलएम समूह से जुड़ी महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।