Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   While playing, the cousin went into the pond and drowned.

Unnao News: खेलने के दौरान ममेरे भाई तालाब में गए, डूबकर मौत

Mon, 23 Nov 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
While playing, the cousin went into the pond and drowned.
= तालाब में उतरा रही पन्नी को निकालने के लिए गए थे दोनों
विज्ञापन

= पुलिस ने की जांच, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। मवई गांव के बाहर बने तालाब के पास खेल रहे बच्चों में दो ममेरे भाई पानी में उतरा रही पन्नी को पकड़ने की कोशिश में गहरे पानी में जाकर डूब गए। साथ खेल रहे छोटे भाई ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तालाब से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच की, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश कश्यप ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक (7) अपने ममेरे भाई हरदोई के बालामऊ खजोहना निवासी आयुष (5) पुत्र अर्जुन कश्यप के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर मनरेगा से बने तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। साथ में मेरा छोटा बेटा नौमिष भी खेल रहा था। उसने आकर बताया कि कार्तिक और आयुष खेलने के दौरान तालाब में एक पॉलिथिन दिखने पर उसे निकालने गए तो दोनों उसी में डूब गए।
विज्ञापन

यह सुन मेरे पिता नन्हक्के और अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण भी पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। राजेश ने बताया कि आयुष अपनी मां सोनी के साथ भाईदूज पर घर आया था, तब से यहीं था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वहीं कार्तिक कक्षा एक का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां सुमन और अन्य परिजन बेहाल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तालाब के भरे पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed