फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा ने सर्व समाज के लिए काम किया

Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
political
असोहा। कंचनपुर में हुई भाजपा के असोहा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि भाजपा ने परिवार और जाति के आधार पर काम नहीं किया। सरकार ने सिर्फ विकास और सर्व समाज के हित के लिए काम किया है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी और सराकर की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला प्रभारी ने मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी से पार्टी और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। मंडल अध्यक्ष महेश रावत से कहा कि बैठक में न आने पर मंडल इकाई पदाधिकारियों के स्थान पर नए का मनोनयन करें। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण वर्मा, जिला मंत्री नीरज रावत, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हिलौली के लउवा गांव में ब्लाक प्रमुख दिलीप दीक्षित के आवास पर हुई मंडल कार्य समिति की बैठक में जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि भाजपा का नारा है, बूथ जीता, चुनाव जीता। इसी फार्मूले पर कार्यकर्ताओं को हमेशा सक्रिय रहना है। ब्लाक प्रमुख ने सभी को गांव स्तर पर कार्य करने को जागरूक किया। जिला मंत्री रजनीश वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी, राजन दीक्षित, शत्रुघ्न सिंह, रमेश वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed