फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान

Tue, 27 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
political
नवाबगंज में बसपा के कैडर कैंप में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ का स्वागत करते कार्? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। बसपा के जिलास्तरीय कैडर कैंप का आयोजन जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज की अध्यक्षता में एक गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें 2022 में प्रदेश में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि देश में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज व पिछड़ा दलित वर्ग के हक व आरक्षण की लंबी लड़ाई लड़ने वाले भीमराव अंबेडकर थे। उन्होंने मायावती को मौजूदा परिवेश में दलितों, पिछड़ों व सर्व समाज का एकमात्र नेता बताया। कहा कि 1990 में जनता पार्टी की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह द्वारा जब मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करके पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने का काम किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने संसद से लेकर सड़क तक विरोध करके सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने चार बार के शासनकाल में गरीबों, दलितों, पिछड़ों व सर्व समाज के हित में कई कदम उठाए थे। गरीबों के नाम पर पट्टे किए थे। महामाया आवास में सभी गरीबों को आवास दिलाने के साथ ही अपने शासनकाल में भयमुक्त समाज का वातावरण बसपा सरकार में ही बनाया गया था। वर्तमान में पूरा प्रशासनिक तंत्र निरंकुश व भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहीं से भी लोकतंत्र नहीं दिखता है। हर जगह राजतंत्र है। सेक्टर प्रभारी पूर्व प्रदेश राज्यमंत्री इंतजार आब्दी, राकेश, राजेंद्र गौतम, सत्यकुमार, जयप्रकाश, पंकज मिश्र, मंडल सेक्टर प्रभारी बाबूलाल रावत, मूलचंद लोधी व सत्येंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन मंत्री आलोक जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed