फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

महंगाई के विरोध में प्रसपा का प्रदर्शन

Wed, 14 Jul 2021 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता व अफसरों की निरंकुशता के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम दफ्तर में दिया।
विज्ञापन

प्रसपा के जिला प्रभारी हरिशंकर यादव व जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में प्रसपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता की रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो गई है। इससे समाज में अराजकता व अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। बेरोजगारी व अधिकारियों की निरंकुशता से आम जनमानस परेशान है। छुट्टा मवेशियों से किसानों की फसलें सुरक्षित नहीं हैं। डीजल मूल्य वृद्धि का सीधा असर सभी वर्गों के साथ किसानों पर भी पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, प्रमुख महासचिव आलोक निगम, नीतू कन्नौजिया, ललित यादव, राजेंद्र बाजपेई, आरती शुक्ला, बब्लू त्रिपाठी, संजय चौधरी व नफीस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed