फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

शकुन सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्होंने बागी प्रत्याशी अरुण सिंह को नौ मतों से हराया। परिणाम की घोषणा होते ही शकुन सिंह के समर्थकों ने आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले मालती रावत वोट डालने पहुंचीं। इसके बाद अरुण सिंह और फिर शकुन ने कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष तीन में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फिर सदस्य आते गए और वोट डालकर वापस जाते रहे। दोपहर दो बजे अंतिम सदस्य के वोट डालने के बाद मतदान समाप्त हो गया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। 15 मिनट बाद ही रुझान मिलने से शकुन सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद प्रशासन ने परिणामों की घोषणा की। इसमें शकुन सिंह को 28 वोट मिले। बागी उम्मीदवार अरुण सिंह को 19 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। एक अन्य प्रत्याशी मालती रावत को मात्र एक वोट मिला। तीन मत अवैध घोषित किए गए। डीएम रवींद्र कुमार ने शकुन सिंह को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed