फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

राज्यमंत्री ने दामाद को दिलाया था टिकट

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। राज्यमंत्री ने दामाद को भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का टिकट दिलाने के लिए जोर लगाया था। उनकी पैरवी पर ही अरुण सिंह को टिकट मिला था।
विज्ञापन

अरुण सिंह की जिले के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों में अच्छी पैठ है। प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह अरुण सिंह के ससुर हैं। राज्यमंत्री ने अपने दामाद अरुण सिंह को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और सफल भी हुए। दुष्कर्म पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा को अरुण की प्रत्याशिता रद्द करनी पड़ी। वर्ष 2016 में सपा सरकार के समर्थन से अरुण सिंह नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए और व्यापारी से नेता बनने का सफर शुरू किया। वह कुलदीप सेंगर के खास लोगों में शुमार किए जाते हैं। 2017 में कुलदीप सेंगर भाजपा में शामिल हुए तो अरुण ने भी चोला बदल लिया।
विज्ञापन

अरुण सिंह ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया। कहा कि वह दुष्कर्म और हत्या के मुकदमें में मुलजिम नहीं है। सिर्फ रायबरेली में पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की एफआईआर में उनका नाम था। दुर्घटना वाले दिन वह अमरनाथ यात्रा में थे। दावा किया कि सीबीआई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। पीड़िता उनकी बहन जैसी है। उनके व उनके परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। मेरे ऊपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed