फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

उपचुनाव में 61.2 फीसदी लोगों ने डाले वोट

Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में 61.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला पंचायत सदस्य की सीट पर 52 फीसदी और प्रधान के चार पदों पर 60 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7 बजे से 244 पोलिंग बूथों पर वोटिंग शुरू हुई। मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने पर लाइन लगवाई गई। बूथों पर छाया के इंतजाम न होने से मतदाता काफी देर तक तपते रहे। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नजर नहीं आया। सिकंदरपुर कर्ण की जिला पंचायत सदस्य प्रथम की रिक्त सीट पर मात्र 52 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। मियागंज की ग्राम पंचायत कोरारी कला के टेनई गांव में सामान्य पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने विकास को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। इसमें एक वार्ड पर सदस्य पद खाली था। उपचुनाव में सदस्य पद के लिए दोपहर तक मात्र एक मतदाता ने ही वोट डाला। शाम छह बजे तक मात्र पांच मत ही डाले जा सके।
विज्ञापन

हसनगंज में भोगला व हसनापुर, फतेहपुर चौरासी ग्रामीण और सुमेरपुर की देवारा में रिक्त प्रधान पद के लिए 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। हसनगंज की दयालपुर कुरौली व मियागंज की बिनौनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 59 प्रतिशत मतदान हुआ। जिंदासपुर, लखनापुर, गजफ्फरनगर, मियागंज में 25, गंजमुरादाबाद के देवरिया, सिरधरपुर गैरएहतमाली, हसनपुर मजरा, कलवारी समेत ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त 295 सीटों पर 65 प्रतिशत वोटिंग हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि मतपेटियों को सील कराकर कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। वोटों की गिनती 14 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed