{"_id":"60c39d218ebc3e8c0d315b80","slug":"political-unnao-news-knp6336117159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता महंगाई डायन खाए जात है के नारे लगा रहे थे।
जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी के नेतृत्व में कांग्रेसी आईबीपी पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। सभी के हाथों में पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी संबंधी बैनर थे। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। कोरोना वायरस से तबाह हो रहा आम जनमानस महंगाई की दोहरी मार से परेशान है। प्रधानमंत्री को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए। प्रदर्शन में जिला सचिव ओम पांडेय, विश्वास निगम, यूसुफ फारूकी, कृष्णपाल यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ल उपस्थित रहे।
वहीं प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी प्रदीप कनौजिया और शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा के नेतृत्व में भी पंट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे आम जरूरत की सभी चीजें महंगी हो गई हैं।