{"_id":"60ad37e38ebc3e380877563b","slug":"political-unnao-news-knp6303956122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार ने संभाला कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार ने संभाला कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। 446 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार ने कामकाज संभाल लिया। नवनिर्वाचित प्रधानों व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1040 है। परिणाम के बाद पंचायतीराज विभाग ने सूची तैयार कराई तो 596 पंचायतें ही संगठित निकलीं। इन पंचायतों में ही निर्धारित ग्राम पंचायत सदस्य 11, 13 व 15 का कोरम पूरा हो पाया। यानि निर्धारित संख्या में सदस्य जीते हैं। इन प्रधानों को दो दिन में शपथ ग्रहण कराने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को पहले दिन 446 पंचायतों के प्रधानों व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ब्लाक कार्यालयों से खंड विकास अधिकारियों ने लैपटाप व मोबाइल पर लिंक खोलकर उसमें पंचायत सचिव को जोड़ा। सचिव ने गांव के पंचायत भवन में प्रधान व सदस्यों को बुलाकर लिंक के माध्यम से जोड़कर शपथ दिलाई। नेटवर्क की समस्या वाले प्रधानों व सदस्यों को ब्लाक में बुलाया गया।
हसनगंज ब्लाक क्षेत्र से नवनिर्वाचित 81 ग्राम प्रधानों में 57 का शपथग्रहण होना था। हालांकि वर्चुअल माध्यम से शपथ के दौरान नेटवर्क बाधक बना रहा। एडीओ पंचायत लल्लू लाल ने बताया कि पहले दिन मात्र 30 प्रधानों को ही शपथ दिलाई जा सकी। बीघापुर में तहसीलदार दिलीप कुमार ने 14 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई। औरास विकासखंड में पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को तहसीलदार हसनगंज निधि पांडेय ने शपथ दिलाई।
सुल्तानपुर में सुशील कुमार कठेरिया ग्राम पंचायत सदस्य पद पर जीते हैं। मंगलवार दोपहर गांव के पंचायत भवन में शपथ ग्रहण निर्धारित किया गया था। सुशील कुमार कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मल्लावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। सुशील की अनुपस्थिति में उनके 23 वर्षीय पुत्र फतेहबहादुर उर्फ दीपक ने उनके स्थान पर शपथ ली। ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार से शिकायत की। उन्होंने इसे गलत बताते हुए बुधवार को जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।