फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू

Tue, 04 May 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। नतीजे घोषित होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। कहीं सत्तादल जोड़तोड़ में जुटा है तो कहीं विपक्षी और निर्दलीय। जिला पंचायत अध्यक्ष पर फिर काबिज होने का मंसूबा संजोए भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों की संख्या कम होने से राह मुश्किल नजर आ रही है। जबकि सत्तादल पर भारी पड़े सपाईयों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य सीट पर सभी राजनैतिक दलों ने समर्थित प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। इसमें भाजपा ने सभी 51 सीटों पर समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनाव मैदान में उतारा था। सपा ने 40 और बसपा ने 26 प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। चुनाव नतीजे सामने आए तो सबसे ज्यादा प्रत्याशी उतारने वाली भाजपा के सिर्फ आठ समर्थित उम्मीदवार ही जीत दर्ज करा सके। मुख्य विपक्षी दल सपा के उम्मीद से ज्यादा 19 प्रत्याशी जीतकर आए। बसपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला। बाकी 21 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का डंका बजाया। सबसे ज्यादा 19 जिला पंचायत सदस्य जिताने के बाद अब अध्यक्ष पद पर सपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में कुल सदस्य संख्या 51 है। अध्यक्ष बनने के लिए आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन जरूरी है। अध्यक्ष बनने के लिए 26 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में सपा को सिर्फ सात और सदस्यों का समर्थन चाहिए। भाजपा को 17 सदस्यों का समर्थन जुटाना पड़ेगा। हालांकि भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतारना सिर्फ औपचारिकता है। जिसके पक्ष में ज्यादा समर्थक होंगे वही अध्यक्ष चुना जाएगा। अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक दावेदार का कहना है कि निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सदस्यों की संख्या 21 है। वह जिसके पक्ष में मतदान करेंगे वही अध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed