{"_id":"609046618ebc3e8d3a6ee972","slug":"political-unnao-news-knp6266096181","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी वोटों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। मतगणना शुरू होने के 36 घंटे बाद भी वोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी। सबसे ज्यादा समय जिला पंचायत सदस्य सीटों की गिनती में लगा। देर रात तक अधिकांश सीटों के परिणाम घोषित किए जाने का प्रत्याशी इंतजार करते रहे।
रविवार सुबह 8 बजे से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों की गणना शुरू हुई थी। कर्मचारियों की कमी और प्रशासनिक अफसरों की सुस्ती के कारण 36 घंटे बीतने के बाद भी मतगणना पूरी नहीं हो पाई है। आलम यह रहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के कई विजयी उम्मीदवार की घोषणा रात आठ बजे तक नहीं हो पाई थी। बांगरमऊ व सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की कई पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवार परिणाम जानने के लिए इंतजार करते रहे। इसी कारण बांगरमऊ की कुरसठ ग्रामीण और शादीपुर का परिणाम रात पौने आठ बजे जारी किया जा सका। कुरसठ से संतोष कुमारी व शादीपुर से जगपाल प्रधान निर्वाचित हुए। यही हाल बीडीसी सीटों का भी रहा। देरशाम तक इसका मिलान नहीं किया जा सका। इस कारण प्रत्याशी, समर्थक और उनके एजेंट परेशान रहे।
जिला पंचायत सदस्य सीटों के परिणाम जारी न होने के मामले में डीएम रवींद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीडीओ रिटर्निंग आफीसर हैं। वह जांच- पड़ताल के बाद ही परिणाम अपलोड कर रही हैं। इसी कारण देर हो रही है।
विज्ञापन
----