फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर सपा का परचम

Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा के गढ़ में सपा ने बाजी मारी है। देर रात तक आए परिणामों में सपा समर्थित 20 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। भाजपा आठ सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस और बसपा का खाता नहीं खुल पाया। अभी तक सबसे ज्यादा सदस्य जीतकर आने से सपा खेमे में खुशी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर काबिज होने का मंसूबे संजोए भाजपा खेमे में मायूसी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के रात नौ बजे तक घोषित परिणामों में भाजपा के कद्दावार नेता आनंद अवस्थी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से सपा प्रत्याशी अशोक सिंह चंदेल से और बिछिया द्वितीय से किस्मत आजमा रहे भाजपा समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवेश सिंह सपा प्रत्याशी गोविंद यादव से चुनाव हार गए हैं। वहीं फतहेपुर चौरासी तृतीय से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज कराई है। फतेहपुर चौरासी तृतीय वही सीट है जहां से पहले भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी संगीता सेंगर को समर्थन देकर चुनाव मैदान में उतारा था। विपक्षी दलों के हमले के कारण आखिरी समय में भाजपा ने प्रत्याशी बदल कर शकुन सिंह को मैदान में उतारा था। औरास द्वितीय से भाजपा समर्थित प्रत्याशी व नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने सपा के इमरान को हराकर चुनाव जीत लिया है। हसनगंज प्रथम से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रमोहन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रावत को हराया। यहां सपा समर्थित प्रत्याशी दीपक यादव तीसरे और भाजपा के विजय शर्मा चौथे स्थान पर रहे। हसनगंज द्वितीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कुसमा रावत ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला को 1700 वोटों से हराया। हसनगंज तृतीय से सपा समर्थित प्रत्यासी ब्रजपाल यादव ने निर्दलीय आशीष सिह को हराया। यहां भाजपा चौथे नंबर पर रही।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रथम से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यनारायण ने भाजपा के विमल शुक्ला को पराजित किया। द्वितीय से निर्दलीय प्रत्याशी अंकित मौर्य ने सपा के विवेक पटेल को हराया। तृतीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यदेवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed