फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

वोटों की गिनती में सुस्ती, आधे नतीजे भी नहीं

Sun, 02 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के बैलेट पेपरों के मिलान और मतगणना कार्मिकों की कमी के चलते वोटों की गिनती सुस्त रही।
विज्ञापन

हाल यह रहा कि देर रात तक 1029 ग्राम प्रधान पदों में 365 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1283 पदों में से 206 के ही नतीजे घोषित हो पाए। जिला पंचायत सदस्य के 51 पदों के सापेक्ष कोई भी परिणाम घोषित नहीं हो पाया। देर रात तक वोटों की गिनती होने के कारण प्रत्याशी, एजेंट और समर्थक रात मतगणना केंद्रों पर डटे हुए थे। एडीएम राकेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना अलग-अलग पदों के बैलेट पेपरों को छांटने और मिलान करने के बाद गिनती होती है। प्रक्रिया लंबी होने से देर होती है। सोमवार सुबह तक सभी नतीजे घोषित हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed