फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political parties soon start mass campaign

तपिश बढ़ने के साथ चढ़ा सियासी पार

Sun, 10 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 10 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
political parties soon start mass campaign
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश के तहत 18 अप्रैल से जनपद में साइकिल यात्रा गांव-गांव चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आए पत्र को महासचिव राजेश यादव ने पढ़कर सुनाया। कहा कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव तक घूमना होगा। प्रत्येक विधानसभा को 10 भागों में टीम गठित कर यात्रा की जाएगी। साइकिल यात्रा में 15 कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहेंगे। उनमें से एक कार्यकर्ता टीम का नेतृत्व करेगा। टीम एक दिन में पांच से सात गांवों का भ्रमण करेगी और रात्रि में एक स्थान पर विश्राम किया जाएगा। पार्टी के विधायक व टीम के सदस्य सरकार की योजनाओं को लिखित पुस्तिका के माध्यम से बताएंगे। हर विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष व विधायक यात्रा के संचालन में कोई कठिनाई न आए इस पर पूरा ध्यान रखेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता अपने-अपने क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा की विस्तृत जानकारी प्रतिदिन जिला कमेटी को देनी होगी। रैली में 15 साइकिल, पार्टी का झंडा व पार्टी की लाल टोपी होना अनिवार्य होगा। बैठक में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, एमएलसी सुनील यादव, सदर प्रभारी मनीषा दीपक, मोहान विधानसभा प्रभारी भगौती प्रसाद, ज्ञानेंद्र सिंह, रामबहादुर यादव, सेवकलाल, प्रभा यादव, अफजाल अहमद, सागर गुप्ता, आलोक निगम, छोटेलाल भारतीय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

मिशन 2017 फतह करने को बनाई रणनीति
-भाजपाइयों ने शहर स्थित एक विद्यालय में आयोजित की बैठक
उन्नाव। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी 12 अप्रैल को होेने वाली जिला स्तरीय बैठक व मिशन 2017 को फतह करने को रणनीति बनाई। इसमें आगामी कार्यक्रमों में वाहन कार्यक्रम, ग्राम स्वराज अभियान, प्रचार अभियान, सेक्टर व बूथ गठन आदि विषयों पर मंडल अध्यक्षों से चर्चा की गई।
विज्ञापन

 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकारी की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की गई। इसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने के लिए अभी से जुट जाने को कहा गया। सभी ने केशव प्रसाद मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक का संयोजन नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी संचालन प्रभान शंकर दीक्षित ने किया। इस मौके पर अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता, विनोद सिंह, पवन दीक्षित, सुरेश निर्मल, राजेंद्र द्विवेदी, विपिन मिश्रा, शिवप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोगों को सुनाएंगे पीएम का संदेश, गाड़ियों में लगेगा झंड़ा-बैनर
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी 14 से 24 अप्रैल तक पूरे जिले में ग्राम स्वराज्य अभियान चलाएगी। पार्टी  कार्यकर्ता गांव में चौपाल लगाकर लोगों को मोदी के मन की बात सुनाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं की चार पहिया गाड़ियों में पार्टी का झंडा और मिशन 2017 का पोस्टर लगाया जाएगा। स्वराज्य अभियान के अंतिम दिन 24 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। और दोपहर 12 से 1 बजे तक रेडियों पर आने वाले प्रधानंत्री के मन की बात का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  सुनाएंगे। सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को कम से कम 10-10 ग्राम पंचायतों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर होने वाले जिलास्तरीय सम्मेलन में सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से चार पहिया वाहनों के लिए झंडा और पोस्टर दिए जाएंगे।

इनसेट
अंबेडकर जयंती के साथ प्रचार अभियान शुरू
उन्नाव। बसपा जिलाध्यक्ष रामबिलास गौतम ने बताया कि पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। सबसे ज्यादा जोर 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली को सफल बनाने पर पूरा जोर है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुटने और पार्टी की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर जयंती से प्रचार अभियान की शुरुआत हो जाएगी।


मतदाताओं से सीधे मुखातिब हों रहे कांग्रेसी
उन्नाव। काग्रेस जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं और गांवों में चौपाल और कसबों में नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने के साथ ही केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर परिवार से सीधे मुलाकात का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed