फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Policeman who shot drug dealer in custody

दवा विक्रेता को गोली मारने वाला पुलिस हिरासत में

Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Policeman who shot drug dealer in custody
बांगरमऊ उन्नाव। दवा बिक्री के रुपयों के लेनदेन के विवाद में अपने टीम लीडर को गोली मारने वाले नामित आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपी ने बकाया रुपये न देने के लिए पीड़ित पर मनगढ़ंत कहानी रचे जाने की बात कही। उसने घटना के वक्त अपनी लोकेशन कहीं और की बताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बागंरमऊ कस्बा के मोहल्ला दुबियाना निवासी गोपाल कृष्ण शुक्ला एक आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री करने वाली टीम का इंचार्ज है। उसके साथ में कस्बे के ही मोहल्ला नदियाना निवासी शोएब भी काम करता है। कंपनी की ओर से शोएब को एक दवा स्टोर भी दिया गया है। कुछ दिन पहले गोपाल कृष्ण ने शोएब से और दवाओं की मांग करते हुए पर्चा दिया था। लेकिन शोएब ने पहले पुराना हिसाब साफ करने की बात कहकर दवा देने से मना कर दिया। रविवार शाम को गोपाल ने शोएब को पुराना हिसाब साफ करने के लिए अपने घर बुलाया था। रात करीब आठ बजे रुपयों का हिसाब करने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। गोपाल के मुताबिक शोएब ने तमंचा निकाल गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से गोपाल घायल हो गया। पीड़ित गोपाल ने आरोप लगाया था कि शोएब ने गोली मारने के बाद उसके 2.50 लाख रुपये भी छीन लिए। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि रात में ही शोएब को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसका कहना है कि 21 सितंबर से न ही वह गोपाल कृष्ण से मिला है और न ही रविवार की शाम को उनके घर गया था। बताया कि उसका बकाया रुपया गोपाल कृष्ण देना नहीं चाहते हैं, रुपयों की अदायगी से बचने के लिए झूठा आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed