{"_id":"5738d2094f1c1bfb15ac7591","slug":"police-working-under-the-pressure-of-power-sakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के दबाव में काम कर रही पुलिस -साक्षी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के दबाव में काम कर रही पुलिस -साक्षी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 16 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के मुन्नीखेड़ा के मजरा मजहरखेड़ा में नगाडे़श्वर मंदिर परिसर में हुई जनसभा में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जो जमीन मंदिर की है, वह मंदिर को ही मिलनी चाहिए। कानून की लड़ाई कानून से ही लड़ें। नहीं तो भविष्य में लोग कहेंगे किउनके लोगोें ने झगड़ा किया। बवाल की आशंका से सांसद की जनसभा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी । इसके बाद सभी मामले शांत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा मुस्लिम सुरक्षित हैं। वह दिन में चार बार नमाज पढे़ं तो कोई दिक्कत नहीं, अगर हिंदू मंदिर में घंटे व शंख बजाएं तो लोग चिल्लाने लगते हैं। कोई भी धर्म बैर रखना नहीं सिखाता है। जनसभा के बाद सांसद ने मंदिर में पूजा अर्चना की । हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व विधायक मस्तराम, नृपेंद्र सिंह, विनोद सिंह, आशीष सिंह, हरीश महाराज, कमलेश सिंह, चेयरमैन अमृतलाल, आनंद, कुंवर अजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मालूम हो कि मंदिर के निकट ही कब्रिस्तान है। कुछ समय पूर्व शव दफनाने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराया था। यहां पर सीओ आरके सिंह, तहसीलदार राजेश चौरसिया, थानाध्यक्ष हसनगंज मनोज मिश्रा, बिजेंद्र यादव सहित कई थानों की पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।