फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police will arrive in 20 minutes of receiving information

सूचना मिलने के 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police will arrive in 20 minutes of receiving information
यूपी 100 का उद्घाटन करते मंत्री व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि चौबीस घंटे पुलिस जनता के साथ है। यूपी 100 सेवा से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होने के साथ ही अपराधों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति पुलिस की सहायता चाहता है वह 100 नंबर पर, सोशल साइट या ईमेल से सूचना दे सकता है। बताया कि कंट्रोलरूम में सूचना रिकार्ड होगी और काल करने वाली की लोकेशन भी मिल जाएगी। इसके बाद डिस्पैच अधिकारी को वाहन पर लगे एमडीटी टर्मिनल से लोकेशन लेकर सबसे नजदीकी वाहन को तत्काल घटना स्थल रवाना किया जाएगा। बताया कि 100 नंबर पर काल की इलेक्ट्रानिक एफआईआर बनाई जाएगी जो दो साल तक सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर प्रदेश राज्यभंडार निगम के चेयरमैन शकील खां, सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, विधायक उदयराज यादव, कुलदीप सिंह सेंगर, बदलू खां ने भी संबोधित किया। इस दौरान सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक, मोहान प्रभारी भगवती प्रसाद, जुहैर अहमद, के अलावा सीओ ह्रदयेश कुमार, आरके चतुर्वेदी, स्वतंत्र कुमार, आरआई गोपाल सिंह समेत सभी इंस्पेकटर और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
कहां कितनी गाड़ियां लगेंगी
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर इनोवा-4। शहर सर्किल में इनोवा-4, बोलेरो -3। बीघापुर सर्किल इनोवा-1, बोलेरो-7। पुरवा सर्किल इनोवा-1, बोलेरो-6। हसनगंज सर्किल इनोवा-2, बोलेरो-5। सफीपुर सर्किल इनोवा-1, बोलेरो-6। बांगरमऊ सर्किल बोलोरो-7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed