{"_id":"685458f871d75807540ffc8f","slug":"police-sent-the-computer-operator-who-tried-to-rob-to-jail-unnao-news-c-221-1-uno1001-132858-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लूट का प्रयास करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लूट का प्रयास करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने भेजा जेल
Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। तीन दिन पहले नवाबगंज कस्बे में ऑटो पर बैठी महिला से चेन लूटने के प्रयास में गिरफ्तार हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को गुरुवार को जेल भेजा गया। नगर पंचायत में अब उसकी नियुक्ति के अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।
असोहा थानाक्षेत्र के कांथा गांव निवासी सुमन पत्नी गंगा के साथ 16 जून को नवाबगंज कस्बे में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए अजगैन कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात आरोपी अनिकेत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। लुटेरे के पास से तमंचा भी मिला था। जांच में यह भी पता चला था कि वह अचलगंज नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग में कंप्यूटर ऑपरेटर था। सट्टे रकम हार जाने के कारण यह घटना की थी।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। उधर कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम लूट में सामने आने के बाद अब उसके नियुक्ति संबंधी अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। हसनगंज सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी ने कौन-कौन से लोगों से रुपये ले रखे हैं। नगर पंचायत में भी तो कई गड़बड़ी तो नहीं की है आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है।