{"_id":"5e8cb2558ebc3e78bf17576e","slug":"police-sakt-ghar-me-rahe-log-unnao-news-knp55418122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के अनुपालन को पुलिस हुई सख्त, सामूहिक चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के अनुपालन को पुलिस हुई सख्त, सामूहिक चेकिंग
विज्ञापन
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एसपी ने सर्किल के सभी सीओ को पुलिस बल के साथ सामूहिक रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए। सुबह 6 बजे पुलिस बल को सड़क पर देख लोग घरों में दुबके रहे। जो पुलिस के हाथ चढ़े उन्हें कड़ी हिदायत देकर घर भेजा गया।
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव मंगलवार सुबह 6 बजे सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व अन्य पुलिस बल के साथ लॉकडाउन के अनुपालन में सड़क पर उतरे। अचलगंज तिराहा से पुलिस ने आवागमन कर रहे लोगों को चेक किया। इस दौरान जो भी मिला उसे कड़ी हिदायत देकर घर भेजा गया। पुलिस बल यहां से गदनखेड़ा चौराहा, दही चौकी से आवास विकास, हरदोई ओरवब्रिज, सिविल लाइंस, दोस्तीनगर से होकर बड़ा चौराहा और नगर पालिका के बगल से मुस्लिम बाहुल क्षेत्र से होकर फिर आदर्श नगर तक पहुंचा। इस दौरान जो भी मिला उसे फटकार लगा भगाया गया। इसी क्रम में सफीपुर सीओ एमपी शर्मा, पुरवा सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर, बीघापुर सीओ एके राय, बांगरमऊ सीओ गौरव त्रिपाठी व हसनगंज सीओ ने भी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सामूहिक चेकिंग की। एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय व एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल ने जिले की सीमाओं पर लगाई गई बैरियर चेकिंग का मुआयना किया।
मंडी परिषद में थोक विक्रेता और पास धारकों को ही प्रवेश
सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सामूहिक चेकिंग के दौरान मंडी परिषद में अधिक भीड़भाड़ मिली। जिस पर फुटकर दुकानदारों को फटकार लगाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए थोक विक्रेता और पासधारकों को ही अब मंडी परिषद में प्रवेश दिया जाएगा। फुटकर दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। बताया कि गेट पर सैनिटाइज के लिए टैंकर रखवाया गया है।