फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police remained alert on the possibility of death of pregnant woman admitted in Lucknow, uproar

Unnao News: लखनऊ में भर्ती प्रसूता मौत, हंगामे की आशंका पर अलर्ट रही पुलिस

Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert on the possibility of death of pregnant woman admitted in Lucknow, uproar
औरास। नर्सिंगहोम में हालत बिगड़ने के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर हुई महिला की बुधवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मायके पहुंचे। हंगामे की संभावना से सीओ और दो थानों का फोर्स पहले ही गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता की शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया था। पुलिस ने भी लक्ष्य हॉस्पिटल के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
औरास थानाक्षेत्र के निरखी खेड़ा निवासी बाबूलाल की बेटी दीपा पत्नी सोहनलाल रक्षाबंधन पर मायके आई थी। 26 अगस्त को दीपा के सिर में दर्द होने पर मायके पक्ष के लोग उसे लक्ष्य हॉस्पिटल लेकर गए थे। दीपा आठ महीने की गर्भवती थी। आरोप था कि लक्ष्य हॉस्पिटल में डॉक्टर के गलत इलाज से एक घंटे में दीपा की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर डॉक्टर ने इलाज के रुपये लेकर जवाब दे दिया था। हालत नाजुक देख परिजनों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

वहां ऑपरेशन से महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई थी। हालत में सुधार न देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर बवाल न हो इसलिए गुरुवार सुबह से ही बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया औरास और बेहटामुजावर थाना पुलिस के साथ मृतका के मायके निरखीखेड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 7:30 बजे शव आने के बाद सीओ ने परिजनों को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा न करने की बात कही। परिजन मान गए और शव मृतका की ससुराल रामपुर खंजड़ी लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि परिजन शव लेकर आए थे, लेकिन समझाने पर मान गए। शव मायके से ससुराल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed