{"_id":"679fc50ebcb275ff7d0980a7","slug":"police-kept-searching-and-the-robbery-accused-surrendered-to-the-court-police-took-him-on-remand-unnao-news-c-221-1-uno1001-126430-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस तलाशती रही और लूट के आरोपी ने कर दिया कोर्ट ने समर्पण, पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस तलाशती रही और लूट के आरोपी ने कर दिया कोर्ट ने समर्पण, पुलिस ने रिमांड पर लिया
विज्ञापन
बीघापुर। 30 सितंबर को वृद्ध के साथ 40 हजार की लूट की घटना में पुलिस आरोपी को तलाशती रही और उसने 17 जनवरी को कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने रिमांड पर लिया और निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई बाइक के साथ 1300 रुपये की नकदी बरामद की।
बरदहा निवासी वृद्ध सूर्यकुमार इंदामऊ पुलिस चौकी के पास बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में उसके साथ लूट हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस तलाश कर रही थी। पिछले दिनों जानकारी हुई कि लूट में शामिल प्रतापगढ़ जिले के देवगिरी जगतपुर निवासी सरोज ने 17 जनवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस को पता लगने से कोर्ट से रिमांड पर लिया। कोतवाल राजपाल ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। पूछताछ में कुछ और अहम जानकारियां मिली हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।