फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police filed charge sheet in court

बिहारकांड :पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police filed charge sheet in court
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने बुधवार एक जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 26 दिसंबर को पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर सीओ के यहां भेज दिया था। कोर्ट बंद होने के कारण 5 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को बिहार थाना की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को राह चलते जला दिया गया था। दो दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरने से पहले पीड़िता ने उन्नाव के सुमेरपुर अस्पताल में गांव के प्रधान के पति हरिशंकर त्रिवेदी उसके बेटे शुभम, गांव के शिवम, उमेश बाजपेई समेत पांच लोगों को नामित किया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना वाले दिन ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बिंदुवार मामले की जांच कर 20 दिन बाद 26 दिसंबर को चार्जशीट तैयार कर 27 दिसंबर को सीओ बीघापुर के यहां भेज दिया। कोर्ट बंद होने से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं किया जा सका। एक जनवरी को कोर्ट के खुलने पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया है। आरोपियों के वकील संजीव कुमार त्रिवेदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed