फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police empty handed in theft of Rs 1.5 crore from SP leader's house

Unnao News: सपा नेता के घर हुई डेढ़ करोड़ की चोरी में पुलिस खाली हाथ

Mon, 12 Aug 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed in theft of Rs 1.5 crore from SP leader's house
मौरावां। पश्चिम गांव में नौ दिन पहले सपा नेता समेत तीन के घरों में हुई डेढ़ करोड़ की चोरी में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। खुलासे के लिए एसपी ने छह टीमें लगा रखी हैं लेकिन किसी भी टीम के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदिल खां के घर को चोरों ने दो अगस्त की रात निशाना बनाया था। चोरों ने जेवर, नकदी और एक हीरे की अंगूठी समेत 1.30 करोड़ का माल समेट ले गए थे। दो और घरों से करीब 20 लाख की चोरी की थी। दूसरे दिन एएसपी अखिलेश सिंह ने जांच की थी और आसपास रहने वालों के बयान दर्ज किए थे। बड़ी चोरी के खुलासे के लिए एसपी ने छह टीमें लगाई पर चोरी के नौ दिन बीतने के बाद पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक जिन लोगों को उठाया गया है। उसमें दो ने घटना स्वीकार की है। उनसे पूछताछ भी चल रही है। हालांकि जिम्मेदार अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। चर्चा यह भी है कि मौरावां में शनिवार रात हुई चोरी में जो चोर पकड़ा गया है, उससे भी कड़ाई से पूछताछ चल रही है। एसओ चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के प्रयास जारी हैं। जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed