फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   police caught weapon smuggler gang

उन्नाव : पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह

Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
police caught weapon smuggler gang
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार तड़के अहिरनपुरवा मार्ग के पास अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हरदोई निवासी गिरोह का सरगना फरार हो गया। आरोपियों के पास से दस असलहे और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय व स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार यादव अहिरनपुरवा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शीतलामाता मंदिर के निकट अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह के एक गाड़ी में होने की सूचना मिली। टीम ने संदिग्ध अवस्था में दिखी गाड़ी रुकवाकर पांच आरोपियों को असलहों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गंभीरपुर खंभौली निवासी रघुवीर पटेल, जोगीकोट के तैय्यब, अमरीश, सुभाष व पप्पू शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी दूसरे जिले से असलहे खरीदकर लाते थे। इन्हें आसपास के जिलों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बांगरमऊ पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। सरगना की तलाश की जा रही है। असलहा तस्करों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed