{"_id":"660483f39bc266715501fee4","slug":"police-accused-of-registering-robbery-incident-as-theft-unnao-news-c-221-1-uno1001-112143-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस पर डकैती की घटना चोरी में दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस पर डकैती की घटना चोरी में दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन
उन्नाव। गोहली गांव के ग्रामीणों ने औरास थाना पुलिस पर डकैती की घटना को चोरी में दर्ज करने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने एएसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने सीओ बांगरमऊ को जांच के निर्देश दिए हैं।
औरास थानाक्षेत्र के गोहली गांव निवासी अधीर कुमार, सूरज पाल, भानू व कामता सहित करीब सौ ग्रामीण बुधवार को एसपी कार्यालय पहुचे। उन्होंने एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र और सीओ सिटी सोनम सिंह को शिकायती पत्र देकर अधीर ने बताया कि 21 मार्च 2023 की रात आठ बदमाश घर में घुस आए।
बच्चों की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश 28 हजार रुपये और जेवर लूटकर भाग गए थे। निकले। बताया कि उसने तीन बदमाशों को पहचान लिया और अगले दिन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। आरोप लगाया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
एएसपी ने सीओ बांगरमऊ अरिवंद सिंह को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ ने बताया कि पीड़ितों को बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।